Swatantra Mimansa

National News Portal

उत्तराखंड

बर्फ की सफेद चादर से ढकी विश्व धरोहर फूलों की घाटी, बर्फबारी का आनंद लेने पहुँच रहे हजारों पर्यटक

31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी फूलों की घाटी

चमोली। उत्तराखंड की विश्व धरोहर फूलों की घाटी इन दिनों बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। विभिन्न दुर्लभ फूलों के लिए प्रसिद्ध यह घाटी अब सर्दियों की सुंदरता में रंगीन हो चुकी है। समय से पहले हुई बर्फबारी ने घाटी को पूरी तरह से बर्फ से ढक दिया है, जिससे यहां के प्राकृतिक पहाड़ और स्लोप एक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं।

स्थानीय टूर ऑपरेटर संजय सती ने बताया कि इस बार बर्फबारी के चलते पर्यटक फूलों के बजाय बर्फ का आनंद लेने के लिए घाटी की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल के अनुसार, बर्फबारी के बाद घाटी में प्रतिदिन करीब आठ से दस पर्यटक पहुंच रहे हैं। फूलों की घाटी इस साल 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी।