Skip to content
Saturday, June 20, 2026
Latest:
  • ‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
  • उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
  • त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
  • एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
  • हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
  • Contact Us
  • Login

Swatantra Mimansa

National News Portal

  • राजनीति
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • मनोरंजन

Swatantra Mimansa

National News Portal

  • राजनीति
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • मनोरंजन
रिश्तों की मर्यादा को किया तार- तार, बुआ की बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा अधेड़, इस तरह हुआ मामले का खुलासा
क्राइम

रिश्तों की मर्यादा को किया तार- तार, बुआ की बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा अधेड़, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

July 6, 2023 adminswatantra

रुड़की। एक अधेड़ अपनी बुआ की बेटी को डरा धमकाते हुए दुष्कर्म करता रहा। मामला खुलने पर स्वजन युवती को लेकर कोतवाली सिविललाइंस पहुंचे। इस दौरान आरोपित से युवती पक्ष की हाथापाई हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। रुड़की में रहने वाले हरियाणा के पानीपत निवासी व्यक्ति की बुआ भी रुड़की में रहती है और अधेड़ की बेटी की ससुराल भी रुड़की में है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से अधेड़ ने अपनी बुआ की लड़की को डरा धमका कर उसके साथ जबरन संबंध और अश्लील वीडियो भी बनाए।

परिवार को नुकसान पहुंचाने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती की कुछ समय बाद शादी होने वाली हैं। आरोपित उस पर शादी नहीं करने का भी दबाव बना रहा था। परेशान होकर युवती ने सोमवार को अपनी मां को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अपने भतीजे की करतूत सुनकर महिला के भी पांव तले की जमीन खिसक गई।

महिला अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित को भी कोतवाली बुला लिया। इसी दौरान वह युवती की गलती निकालने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक और हाथापाई हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

 

  • मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य- महाराज
  • दाल की खेती क्यों घटी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Swatantra Mimansa. Powered by ColorMag and WordPress.