Swatantra Mimansa

National News Portal

उत्तराखंड

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को लगाया फ्लैगसशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को लगाया फ्लैग

मंत्री गणेश जोशी ने राज्यवासियों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैन्य परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना योगदान देने की अपील की 

देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक और अधिकारिगणों ने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को फ्लैग लगाया।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राज्यवासियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सभी से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैन्य परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना योगदान देते हुए लोगों से भी योगदान देने की भी अपील की।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह, उप निदेशक निधि बधानी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।