Swatantra Mimansa

National News Portal

उत्तराखंड

बरसात के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का किया जाए शीघ्र पुनर्निर्माण- सीएम धामी

सीएम धामी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि दिवाली से पूर्व सभी प्रमुख और सहायक सड़कें पूरी तरह से गड्ढा मुक्त हों।

सीएम धामी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बरसात के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाए। उन्होंने डेंजर जोन क्षेत्रों में सुरक्षा दीवारों के निर्माण को तेज करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर लगाने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

इसके अलावा, अधिकारियों को अभियान की साप्ताहिक समीक्षा करने और कार्य की प्रगति से संबंधित रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।