Swatantra Mimansa

National News Portal

उत्तराखंड

समाज का दर्पण है फिल्में- रेखा आर्या

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश की विभिन्न भाषाओं की चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही फिल्मकारों और दर्शकों के बीच संवाद सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि फिल्में संवाद का एक सशक्त माध्यम हैं, इसलिए फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों का बड़ा सामाजिक दायित्व भी होता है।

उन्होंने कहा कि फिल्मों के माध्यम से समाज को प्रेरक संदेश और सीख देने की दिशा में कार्य होना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि फिल्में मनोरंजन का साधन होने के साथ-साथ समाज का दर्पण भी हैं। इसलिए फिल्मकारों को अपनी रचनात्मकता में सामाजिक सरोकार और सकारात्मक दृष्टिकोण को भी शामिल करना चाहिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ अभिनेता रजत कपूर, अभिनेत्री अहाना कुमरा, निर्माता शरद मित्तल, दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक मनोज झा, महाप्रबंधक अनुराग गुप्ता, देवेंद्र सती सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।