Swatantra Mimansa

National News Portal

उत्तराखंड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उनका स्वागत 

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। वीवीआईपी आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।