Swatantra Mimansa

National News Portal

उत्तराखंड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 के प्रचार-प्रसार हेतु 11 ‘श्री अन्न‘ कृषक रथों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हाथी बड़कला कैंप कार्यालय से आगामी 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 के प्रचार-प्रसार हेतु 11 ‘श्री अन्न‘ कृषक रथों का एक काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि आगामी 13 से 16 मई 2023 को सर्वे ऑफ इंडिया हाथी बड़कला में उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 भव्य आयोजित किया रहा है। जिसमे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित अन्य राज्यों के कृषि मंत्री होटल व्यवसाय, कृषि वैज्ञानिक, किसान, उद्योग जगत सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने आज यह मिलेट्स प्रचार रथों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से वर्ष 2023 को अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट के प्रोत्साहन और उसके उत्पादन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा मिलेट के प्रचार प्रसार के लिए मिलेट्स भोज के कार्यक्रमो का आयोजन और अब 13 से 16 मई तक भव्य मिलेट्स मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मिलेट्स मेले में श्री अन्न के अधिक उत्पादन और उसके विपणन को लेकर चर्चा की जाएगी और उन अनुभावों को लेकर प्रदेश सरकार उसको धरातल पर उतराने का प्रयास किया जाएगा। वर्तमान में उत्तराखंड में 88 हजार हैक्टयर में मिलेट की खेती की जा रही है। जिससे प्रत्येक साल लगभग 1 लाख 23 हजार से मिलेट्स का उत्पादन किया जा रहा है। किसानों को उसकी उपज का सही दाम मिल सके इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव में कलेक्शन सेंटर खोले गए हैं। जहां किसान कलेक्शन सेंटर पहुंचकर उचित दाम पा रहे हैं। साथ ही किसानों को उसकी पैदावार की कीमत डायरेक्ट उनके खाते में भेजी जा रही है।

गणेश जोशी ने कहा मिलेट स्वास्थ्य के दृष्टि से बेहद लाभदायक है।उन्होंने कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि मिलेट्स का किसान अधिक से अधिक उत्पादन करें। जिससे निश्चित ही किसानों की आय दोगुनी करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम मिलेट्स के उत्पाद को दोगुना करेंगे इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *