Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास उफान में आया नाला, पांडुकेश्वर बैरियर पर रोका यातायात
अब नहीं लगा सकेंगे सांसद शपथ के दौरान नारे, स्पीकर ओम बिरला ने बदल डाले हैं लोकसभा के नियम
जनपदों में निजी पैथोलॉजी लैब्स की जांच करेंगे सीएमओ
असम, मणिपुर में बाढ़ का हाहाकार! भारी बारिश से 48 लोगों की मौत, हजारों लोगों का सफल रेस्क्यू
“स्वच्छता के सिपाही” पुस्तक का विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन
टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, अब विजय परेड में लेंगे हिस्सा 
निर्माण श्रमिकों के बच्चे भी अब बनेंगे इंजीनियर और फैशन डिजाइनर, दून में 58 व हल्द्वानी में 256 बच्चों को दी जा रही शिक्षा 
चैन की नींद सोना है तो दुरुस्त कर लें अपना खानपान, वरना परेशानी में पड़ जाएंगे
हाथरस हादसे की एफआईआर में ‘भोले बाबा’ उर्फ नारायण साकार का नाम क्यों नहीं, यहां जाने 

बेतहाशा गर्मी और लू ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, इन राज्यों में  रेड अलर्ट जारी 

47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा आठ शहरों का तापमान 

नई दिल्ली। भारत के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। बेतहाशा गर्मी और लू ने देश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली का नजफगढ़ भारत का सबसे गर्म शहर रहा। यहां 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बता दें, नजफगढ़ में दर्ज तापमान ने इस मौसम के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की आशंका जताई है। आईएमडी ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को बुजुर्गों और बच्चों का अधिक ख्याल रखने के लिए कहा है।

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए चिंता जाहिर की है। देश भर के करीब आठ शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नजफगढ़ में 47.8 डिग्री, पीतमपुरा में 47 डिग्री,  मुंगेशपुर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया है। तीनों शहर दिल्ली में ही हैं। इसके अलावा, तापमान राजस्थान के गंगानगर में 46.7 डिग्री, मध्य प्रदेश के दतिया में 47.5 डिग्री,  पंजाब के बठिंडा में 46.4 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 47 डिग्री और नूंह में 47.2 डिग्री, आगरा में 47.7 डिग्री और उत्तर प्रदेश के झांसी में 47.2 डिग्री तक पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top