Breaking News
मसूरी नगर क्षेत्र की 22 क्षेत्रीय खेल कूद समारोह का आयोजन किया गया।
प्रदेश के युवाओं ने भू कानून के लिए निकाली विशाल रैली।
एक राष्ट्र, एक विधान के पक्षधर रहे पंडित दीनदयाल- महाराज
एक राष्ट्र, एक विधान के पक्षधर रहे पंडित दीनदयाल- महाराज
आयुष्मान खुराना का नया गाना ‘जचदी’ हुआ रिलीज, ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना संग जमी जोड़ी
आयुष्मान खुराना का नया गाना ‘जचदी’ हुआ रिलीज, ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना संग जमी जोड़ी
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को किया संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को किया संबोधित
राज्य में 3900 क्लस्टर में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा
राज्य में 3900 क्लस्टर में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा
बेबी प्लानिंग के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, गर्भधारण में होगी दिक्कत
बेबी प्लानिंग के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, गर्भधारण में होगी दिक्कत
उत्तराखंड को अपराध और नशा मुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता- डीजीपी
उत्तराखंड को अपराध और नशा मुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता- डीजीपी
नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से 112 लोगों की मौत, 226 घर हुए जलमग्न
नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से 112 लोगों की मौत, 226 घर हुए जलमग्न

31 साल बाद देश में रिलीज हो रही रामायण, एनिमेशन में देख पाएंगे रामकथा

31 साल बाद देश में रिलीज हो रही रामायण, एनिमेशन में देख पाएंगे रामकथा

भारतीय महाकाव्य रामायण पर बनी एनिमेटिड फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ आखिरकार देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 1993 में आई यह फिल्म उस वक्त भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन अब 31 साल बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और वो भी हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में।

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम एक जापानी-भारतीय एनिमेटेड फिल्म है। दोनों देशों के सहयोग से इसे बनाया गया था। फिल्म का निर्माण भारत के राम मोहन और जापान के युगो साको ने किया था। यह फिल्म रामायण को रोचक ढंग से पेश करती है।

इस फिल्म के बनने से पहले ही भारत में विवाद खड़ा हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद ने विरोध जताते हुए कहा था कि रामायण को कार्टून के रूप में दिखाना उचित नहीं है। हालांकि, बाद में फिल्म पर काम शुरू हुआ और ये बनकर तैयार भी हुई, लेकिन 1992 में बाबरी मस्जिद गिराने की घटना के कारण इसे देश में रिलीज नहीं किया गया था।

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम के हिंदी वर्जन में अरुण गोविल और अमरीश पुरी समेत कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। वहीं, अंग्रेजी वर्जन में जेम्स अर्ल जोन्स और ब्रायन क्रैन्स्टन समेत कई कलाकारों की आवाज सुनने को मिलेगी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है।

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को 2002 में टीवी पर साप्ताहिक सीरीज के तौर पर दिखाया गया था। इसका प्रसारण कार्टून नेटवर्क पर हुआ करता था और बच्चे इसे खूब पसंद करते थे। वनराज भाटिया ने इस फिल्म के गाने कंपोज किए हैं। फिल्म को 18 अक्तूबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top