Breaking News
सूबे में 10 हजार दम्पतियों ने उठाया एआरटी का लाभ
सूबे में 10 हजार दम्पतियों ने उठाया एआरटी का लाभ
लक्ष्य से कम ऋण वितरण पर मुख्य सचिव ने जतायी नाराजगी
लक्ष्य से कम ऋण वितरण पर मुख्य सचिव ने जतायी नाराजगी
वर्ल्ड स्किल्स 2024: भारतीय प्रतिभागियों ने ल्योन में चार कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
वर्ल्ड स्किल्स 2024: भारतीय प्रतिभागियों ने ल्योन में चार कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में की बड़ी सफलता हासिल – गृहमंत्री अमित शाह
नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में की बड़ी सफलता हासिल – गृहमंत्री अमित शाह
मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का ट्रेलर जारी, जियो सिनेमा पर 20 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का ट्रेलर जारी, जियो सिनेमा पर 20 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
पीएम मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ने दिया तोहफा, व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि की बढ़ाई अवधि
पीएम मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ने दिया तोहफा, व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि की बढ़ाई अवधि
एक अनार सौ बीमार… क्या वाकई कई बीमारियों को ठीक कर सकता है अनार?
एक अनार सौ बीमार… क्या वाकई कई बीमारियों को ठीक कर सकता है अनार?
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की पद छोड़ने की घोषणा, कैलाश गहलोत बने संभावित उत्तराधिकारी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की पद छोड़ने की घोषणा, कैलाश गहलोत बने संभावित उत्तराधिकारी

Ex CM Nishak in Mussoorie

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोाखरियाल निशंक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई युवा एवं राष्ट्र हितों के लिए समर्पित लेखकों को लेकर रही है, वह चाहते थे की नवोदित कवियों एवं लेखकों को एक उचित वातावरण मिलना चाहिए,उनके इसी स्वपन को साकार करने के लिए उत्तराखंड में लेखक गांव का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भू कानून बनाया जाना जरूरी है, कहा कि भाजपा जो भी दायित्व उन्हें देगी उन्होंने हमेशा उसका पालन किया है।
विधानसभा में विधायक उमेश कुमार के वक्तव्य को गैर जिम्मेदाराना करार देते हुए कि अगर उनके पास सरकार गिराने के सबूत है तो पेश करें। वरना लोकतंत्र के मंदिर का अपमान न करें। ऐसे वक्तव्य देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ओ बी सी आरक्षण के रैपिड सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों को सरकार द्वारा सत्यापित करवा कर ही अग्रिम निर्देश देने चाहिए।
मसूरी के होटल ब्रेटवुड में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लेखक गांव देश के श्रेष्ठतम लेखकों के लिए बनाया जा रहा है जो जीवन के अंतिम क्षण में साहित्य सर्जन जारी रख सके। यह नये लेखकों के लिए प्रेरणा व उनके लिए एक प्लेट फार्म होगा जो किसी भी क्षेत्र में लिखना चाहते हैं। ऐसे लेखक सभी शामिल होगे चाहे वह राजनैतिक, प्रशासिनक, विज्ञान, साहित्य, संस्कृति के उपर लिखना चाहते है। गांव बन रहा है जिसमें प्रेक्षागृह, लाइब्रेरी आदि सभी होंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 26 से 28 अक्टूबर तक एक अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति, कला व साहित्य का महोत्सव मनाया जायेगा जिसमें चालीस देशों के लोग आयेगे व देश के कला, साहित्य व संस्कृति के लोग भी आयेंगेे व उनको अवसर मिलेगा। अंकिता भंडारी कांड की सरकार पूरी ताकत के साथ कार्य कर रही है। विपक्ष को बोलने की जिम्मेदारी दी गई है, व जो दोषी है उनको सजा मिलेगी। आरोपी सलाखों के पीछे हैं। भू कानून पर उन्हांेने कहा कि हिमाचल से इसका मार्ग दर्शन लिया था लेकिन उत्तराखंड में 70 प्रतिशत वन भूमि है बाकी तीस प्रतिशत में दुकान मकान, व्यवसाय सभी है ऐसे में इस भूमि को संरक्षित रखा जाना चाहिए इसके लिए भू कानून जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी के दिशा निर्देशन में उत्तराख्ंाड देश का माडल स्टेट बनेगा। उन्हांेने कहा कि देश की विश्व में पहचान बनी व पूरा विश्व महसूस करने लगा है कि भारत क्या चाहता है उस पर नजर टिकी रहती है यह हमारी बढती ताकत का प्रमाण है। प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हांेने कहा कि पार्टी में जब तक कार्य कर रहे हैं पार्टी के आदेश का पालन किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मदन मोहन शर्मा, विजय रमोला, पुष्पा पडियार, अनिल गोदियाल, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, राकेश ठाकुर, लीला कंडारी, चंद्रकला सयाना, जगजीत कुकरेजा, गंभीर सिंह पंवार, अर्जुन कैंतुरा, नुपूर कर्णवाल कैंतुरा, आर्यन देव उनियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन शाही सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ निशंक ने राधाकृष्ण मंदिर श्रीकृष्ण जन्मष्टामी पर्व में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top