Swatantra Mimansa

National News Portal

उत्तराखंड

लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

चमोली –  उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बारिश के कारण पैदा हुए जोखिम को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध धरोहर ‘फूलों की घाटी’ (Valley of Flowers National Park) को शुक्रवार से पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

पार्क प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते घाटी की ओर जाने वाले प्राकृतिक नालों का जलस्तर अचानक काफी बढ़ गया है। इससे पैदल रास्तों पर पर्यटकों के लिए खतरा पैदा हो गया था। यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पार्क प्रशासन ने यह फैसला लिया है।